| विज्ञापन व संवाददाता बनने हेतु संपर्क: 6306758202
Breaking News
• जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24 में आपका स्वागत है! • अपने क्षेत्र से संवाददाता या पत्रकार बनने के लिए और विज्ञापन के लिए तुरंत संपर्क करें: 6306758202 •

जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

क्षेत्रीय संवाददाता एवं पत्रकार बनने के लिए संपर्क करें: 6306758202

 जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

रिपोर्ट: अकरम खान पटेल, बैतूल जन जन की आवाज़ न्यूज़ 24

बैतूल। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमेटी बैतूल द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कमेटी द्वारा पूरे बैतूल जिले में कक्षा 12वीं (M.P. Board) में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।


जिन छात्रों को सम्मानित किया गया उनके नाम इस प्रकार  शहर आफरीन नौरीन कुरैशी मेहवीश काज़ी रेहान खान सैयद जीशान अली जिया खान इकरा महक खान अक्स खान मोहम्मद फैजल कुरैशी  एमबीबीएस करने वाले चाउस खान को भी पुरस्कार किया गया इस सम्मान समारोह में जिया खान को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 12वीं गणित विषय (Mathematics) में प्रथम श्रेणी से परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है।


गौरतलब है कि जिया खान हमारे वरिष्ठ पत्रकार अकरम खान पटेल की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जिले के सभी पत्रकार बंधुओं और गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।



अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और समाज में एक सकारात्मक संदेश जाता है। कमेटी आगे भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करती रहेगी।


रिपोर्ट: अकरम खान पटेल, बैतूल



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बैतूल: सरपंच बनाम पत्रकार विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने, जांच की मांग तेज